दिलीप, मंजू का तलाकनामा मंजूर

कोच्चि, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म स्टार दंपति दिलीप और मंजू वारियर के तलाक की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई।

दिलीप और मंजू गुरुवार को अलगाव के अंतिम फैसले के साथ पारिवारिक अदालत में पेश हुए थे, जहां दोनों ही पक्षों ने अलग होने की इच्छा जताई थी। अदालत ने शनिवार को उनका तलाकनामा मंजूर कर लिया।

दिलीप और मंजू साल 1998 में परिणय सूत्र में बंधे थे।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अगल हो चुके दंपति की किशोर बेटी दिलीप के साथ रहेगी, लेकिन उसकी मां मंजू कभी भी उससे मिल सकती है।

दोनों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर किसी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। उन्होंने 16 वर्षो के वैवाहिक रिश्ते के बाद सबसे पहले 24 जुलाई 2014 को पारिवारिक अदालत में संयुक्त रूप से तलाक की अर्जी दाखिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493