मैराथन विजेता जेप्टो 2 वर्ष के लिए प्रतिबंधित

नैरोबी, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बोस्टन मैराथन विजेता केन्या की धाविका रिटा जेप्टो को डोपिंग की दोषी पाए जाने के कारण दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। एथलेटिक्स केन्या (एके) ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एके ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि जेप्टो अब 29 अक्टूबर 2016 तक वापसी कर सकेंगी और इसीलिए वह रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

एके ने कहा, “एथलेटिक्स केन्या जेप्टो को दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने की पुष्टि करता है। जेप्टो पर यह प्रतिबंध 30 अक्टूबर, 2014 से प्रभावी माना जाएगा और 29 अक्टूबर 2016 तक रहेगा। जेप्टो के दोनों नमूनों में प्रतिबंधित दवा ईपीओ पाया गया।”

एके के अध्यक्ष इसैया किप्लागाट ने कहा, “इसके साथ ही जेप्टो प्रकरण का समापन होता है और हम डोपिंग रोधी एजेंसी के साथ अपने खेलों में डोपिंग से लड़ने की योजना पर काम करने पर विचार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493