बिहार चुनाव में नीतीश कोई मुद्दा नहीं : भाजपा

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से होगा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार में अप्रासंगिक हो गए हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पांडेय ने कहा, “भाजपा के सामने नीतीश कोई मुद्दा नहीं हैं। राजद और जनता दल (युनाइटेड) में विलय हो जाने के बाद नीतीश महासमुद्र में विलीन हो जाएंगे।”

उन्होंने नीतीश पर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे (नीतीश) फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए तिकड़म लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जद (यू) और राजद के विलय होने के बाद जद (यू) दो धड़े में बंट जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब किसी भी हाल में जंगलराज को तैयार नहीं है। यहां के लोग अब विकास की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार के जनादेश का अपमान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493