मुश्फिकुर रहीम निजी कारणों से स्वदेश लौटे,बांग्लादेश टीम को झटका

भारत के खिलाफ शुक्रवार को एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच से पहले बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) निजी कारणों से मैच नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका के खिलाफ नौ सितंबर को हुए मैच के बाद ही मुश्फिकुर ढाका लौट गए थे. बीसीबी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के हवाले से बताया है दूसरी बार पिता बने हैं और अब वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे.

बीसीबी के क्रिकेट संचालन जलाल यूनिस ने कहा, मुशफिकुर की पत्नी बच्चे को जन्म देने के बाद अभी पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाई हैं. ऐसे वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए वापस बांग्लादेश लौट गए हैं. हम उनकी स्थिति को समझते हैं और हमने उन्हें जाने देने का फैसला किया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493