श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

India Vs Sri Lanka LIVE Score, Asia Cup 2023 Final Updates: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने रविवार को कोलंबो में भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023 Final) के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में जिन खिलाड़ियों को विश्राम दिया था उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. चोटिल अक्षर पटेल की जगह पर वाशिंगटन सुंदर को लिया गया है.

श्रीलंका ने चोटिल स्पिनर महेश तीक्ष्णा के स्थान पर दासुन हेमंता को टीम में रखा है. भारतीय टीम आज अपने पांच साल के एशिया कप के खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगी.

IND VS SL, Asia Cup 2023 Final मैच डिटेल्स (IND vs SL Live Streaming Details)

  • तारीख और समय- रविवार, 17 सितम्बर, 3 PM
  • वेन्यू- आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
  • लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स, डीडी स्पोर्ट्स और हॉटस्टार

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, दुशान हेमंथा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493