मुंबई में गणेशोत्सव का उत्साह

Ganesh Chaturthi: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पर देशभर में गणेश उत्सव की धूम रहती है. इस साल 19 सितंबर (मंगलवार) से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है. मुंबई में गणेश चतुर्थी को पुलिस भी पूरी तरह से तैयार है. मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्होंने 19 से 29 सितंबर तक उत्सव के दौरान सड़कों पर भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है.

मुंबई पुलिस ने उत्सव के दौरान यातायात को चालू रखने के लिए डायवर्जन, नो-एंट्री पॉइंट और वैकल्पिक मार्गों सहित विस्तृत व्यवस्था का विवरण शेयर करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया. पुलिस ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान पूरे मुंबई में कुल 13,726 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493