विशाखापट्टनम में बनेगा एक और नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक और नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. गोवा में बीसीसीआई की 92वीं वार्षिक आमसभा की बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए फुल सपोर्ट देने का वादा किया.

विशाखापट्टनम में पहले से ही वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (Dr. YS Rajasekhar Reddy cricket stadium) है और इस स्टेडियम में कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जा चुका है. बैठक के दौरान आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के अधिकारियों और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच चर्चा के बाद स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी दी गई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493