ISRO चीफ एस सोमनाथ ने Gujarat के Somnath मंदिर में की पूजा

वेरावल– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) जाकर पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने भविष्य में ISRO के अभियानों की सफलता के लिए आशीर्वाद भी मांगा. मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंदिर में ‘सोमेश्वर महा पूजा’ की और ‘यज्ञ’ में हिस्सा लिया. गिर सोमनाथ जिले के वेरावल स्थित मंदिर परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए सोमनाथ ने कहा, ‘चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हमारा सपना था और भगवान सोमनाथ (शिव) की कृपा से हम यह करने में सफल रहे. भगवान सोमनाथ के आशीर्वाद के बिना हमें सफलता नहीं मिलती. इसलिए मैं यहां आया हूं और मेरा नाम भी भगवान के नाम पर है.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493