दिल्ली मेट्रो में अब whatsapp से भी खरीद सकेंगे टिकट

दिल्ली-मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब Whatsapp आधारित टिकटिंग सेवा का उपयोग कर गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर पर यात्रा कर सकेंगे. DMRC ने सभी लाइनों पर इस सेवा का विस्तार कर दिया है. यह सेवा पहली बार मई में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर शुरू की गई थी.

DMRC ने एक बयान में कहा, ‘डीएमआरसी ने अब मेटा और उनके अधिकृत भागीदार पेलोकल फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इस अत्याधुनिक सेवा को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में सभी लाइनों को कवर करने के लिए विस्तारित किया है, जिसमें गुरुग्राम रैपिड मेट्रो भी शामिल है.’

एयरपोर्ट लाइन पर इसकी शुरुआत के बाद से यात्रियों को इस सेवा का लाभ मिल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि यात्री अब अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके Whatsapp नंबर पर संदेश भेजकर मेट्रो टिकट खरीदने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं. व्हाट्सएप चैटबॉट अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493