MP Elections 2023: मंगलवार को वचनपत्र जारी करेगी कांग्रेस

भोपाल- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आत्मविश्वास से लबरेज हैं। अब पार्टी वचनपत्र जारी करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 12 बजे राजधानी भोपाल में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला व अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस अपना वचनपत्र जारी करेगी। वचनपत्र में पार्टी का फोकस महिला, युवाओं, कर्मचारियों, किसानों पर होगा। वहीं, स्कूली स्टूडेंट्स के लिए पढ़ो पढ़ाओ योजना भी कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जोड़ा गया है। यह योजना विधानसभा चुनाव के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगी।

पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा पूर्व में प्रदेश की जनता से किए गए 11 वचनों को भी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। इनमें नारी सम्मान योजना पर मुख्य है। इस योजना के तहत कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा कर रही है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493