‘पुकार..’ की अंतिम कड़ी की शूटिंग पूरी

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘पुकार-कॉल फॉर द हीरो’ की अंतिम कड़ी की शूटिंग इसके कलाकारों ने मिलकर एक केक काटकर पूरी की।

अंतिम कड़ी की शूटिंग एक भावुक क्षण थी और इस दौरान कई की आंखें भर आईं।

धारावाहिक का समापन इसके मुख्य किरदार आरती व राजवीर की सगाई के साथ हुआ।

एक सूत्र ने कहा कि वे लोग सगाई के दृश्य की शूटिंग के दौरान सेट पर एक केक लाए और धारावाहिक की पूरी युनिट ने शॉट पूरा होने का जश्न मनाया। उन्होंने इस बात का भी खयाल रखा कि अंतिम कड़ी की शूटिंग के दिन सेट पर जिन लोगों की जरूरत नहीं है, वो भी मौजूद रहें।

विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित ‘पुकार-कॉल फॉर द हीरो’ मारधाड़, रोमांस व भावनाओं से भरपूर एक लघु धारावाहिक है। इससे रणविजय सिंह व अदा शर्मा ने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का आगाज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493