गौतम गुलाटी बने ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के विजेता

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता गौतम गुलाटी शनिवार को रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के विजेता चुने गए।

रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस श्रृंखला के आठवें संस्करण के विस्तार ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ के ग्रैंड फिनाले में मेजबान फराह खान के अलावा नृत्यांगना मलायका अरोड़ा खान को भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते देखा गया।

फराह ने गौतम को ‘बिग बॉस 8’ का विजेता घोषित करते हुए उन्हें ट्रॉफी और इनाम की राशि सौंपी।

बिग बॉस के शो में गौतम का सफर काफी रोमांचक रहा। शो में उनकी मौजूदगी को उनके प्रतिद्वंद्वी कमजोर नहीं कर पाए और न ही दर्शक उन्हें नकार पाए।

विजेता पद के प्रमुख दावेदार करिश्मा तन्ना और प्रीतम सिंह क्रमश: पहले एवं दूसरे उपविजेता रहे।

गौतम ने अपने सिक्स पैक एब्स, अपने नृत्य-गायन कौशल और अपनी अनोखी हरकतों से दूसरे शो के दूसरे प्रतिभागियों परेशान कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

शो के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों को अंतिम एपीसोड में सजने संवरने के लिए मशहूर स्टाइलिस्ट हाकिम अलीम ने मदद की।

गौतम, करिश्मा और प्रीतम के अलावा डिंपी महाजन और अली कुली मिर्जा शो के अंतिम प्रतिभागियों में शामिल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493