मेरी कोई सीमा नहीं : अक्षरा

मुंबई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। ‘शमिताभ’ फिल्म से अभिनय करियर का आगाज कर रहीं अभिनेत्री अक्षरा हासन कहती हैं कि वह रूपहले पर्दे पर स्वयं को बांधकर नहीं रखना चाहती।

पर्दे पर अंतरंग दृश्य देते समय आपकी कोई सीमाएं हैं?

इसके जवाब में अक्षरा ने आईएएनएस को बताया, “अगर आप स्वयं पर बंदिश लगा लें, तो आप जहां पहुंच सकते हैं, वहां नहीं पहुंच सकेंगे। अगर यह (अंतरंग दृश्य) भूमिका की मांग है, तो मैं इसे करूंगी। स्वयं पर बंदिश क्यों लगाऊं? अपने आपको सीमित करके आप स्वयं को साबित करने का मौका खो देते हैं। इसलिए मेरी कोई सीमा नहीं है।”

आर. बालाकृष्णन उर्फ आर. बाल्की निर्देशित ‘शमिताभ’ में अक्षरा महानायक अमिताभ बच्चन व धनुष के साथ नजर आएंगी।

अक्षरा अपने अभिनय करियर की शुरुआत भले अब कर रही हों, लेकिन उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव बहुत पहले से मिलते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493