चेन्नई, 1 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू अभिनेता संपूर्णेश बाबू सुपरस्टार विक्रम अभिनीत तमिल रहस्य रोमांच फिल्म ’10 एनराधुकुला’ में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
संपूर्णेश ने आईएएनएस को बताया, “मैंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है, लेकिन अभी मुझे भूमिका के बारे में बताया नहीं गया है। जल्द ही मैं फिल्म की टीम के साथ भूमिका पर चर्चा के लिए बैठक करने वाला हूं। वैसे भी विक्रम के साथ काम करने के लिए मुझे भूमिका की लंबाई से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है।”
संपूर्णेश को पिछले साल प्रदर्शित तेलुगू सुपरहिट फिल्म ‘हृदया कलेयम’ से पहचान मिली थी।
प्रशंसकों के बीच संपू नाम से लोकप्रिय संपूर्णेश ‘कोब्बारी माट्टा’ और ‘123’ फिल्में भी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath