फुटबाल : रियल, एटलेटिको मेड्रिड जीते

मेड्रिड, 1 फरवरी (आईएएनएस)। रियल सोसिडाड पर 4-1 की जीत के साथ फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड जहां स्पेनिश प्रीमियर लीगा में शीर्ष पर बना हुआ है वहीं, एटलेटिको मेड्रिड भी इबार पर 3-1 की जीत दर्ज करने में सफल रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को खेले गए मैच में सोसिडाड के अरित्ज एलुसटोंडो ने पहले मिनट में ही गोल दाग टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई लेकिन जेम्स रॉड्रिगेज ने 90 सेकेंड बाद ही गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद मध्यांतर से सात मिनट पहले सर्जियो रामोस ने गोल कर मेड्रिड को बढ़त दिलाई।

निलंबन के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं रहे रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दर्शकदीर्घा में बैठ कर मैच का लुत्फ उठाया। रियल मेड्रिड की ओर से दूसरे हाफ में दोनों गोल करीम बेंजेमा ने दागा।

एक अन्य मैच में ग्रानाडा ने अपने गृह मैदान में एल्के को 1-0 से हराया। जॉन कोरडोबा ने यह निर्णायक गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493