त्रिकोणीय श्रृंखला : इंग्लैंड को 112 रनों से हराकर आस्ट्रेलिया चैम्पियन

पर्थ, 1 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार को वाका मैदान पर खेले गए त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 112 रनों से हरा दिया।

आस्ट्रेलिया ने टॉस हारने के बाद इंग्लैंड के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 49.1 ओवरों में 166 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने 95 रन बनाने के अलावा चार विकेट हासिल किए।

इस सीरीज की तीसरी टीम भारत थी। भारतीय टीम को राउंस रोबिन लीग चरण में एक भी जीत नहीं मिल सकी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493