आस्ट्रेलियन ओपन : मरे को हराकर जोकोविक चैम्पियन

मेलबर्न, 1 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया।

जोकोविक ने खचाखच भरे मेलबर्न पार्क में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी मरे को 7-6, 6-7, 6-3, 6-0 से हराया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में यह तीसरी भिड़ंत थी। इससे पहले के दो मुकाबलों में जोकोविक की जीत हुई थी।

वर्ष 2011 और 2013 में मरे को ही हराकर जोकोविक ने आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। मरे 2011 और 2013 के अलावा 2010 में भी फाइनल में पहुंचे थे लेकिन तीनों मौकों पर किस्मत ने उन्हें दगा दिया।

जोकोविक ने अपने करियर का आठवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पांच बार (2008, 2011, 2012, 2013 और —) वह आस्ट्रेलियन ओपन चैम्पियन रहे हैं जबकि उन्होंने 2011 और 2014 में फ्रेंच ओपन और 2011 में अमेरिकी ओपन खिताब जीता है।

जोकोविक दो बार फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे हैं लेकिन जीत नहीं मिल सकी है। दूसरी ओर, मरे ने दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वह 2012 में अमेरिकी ओपन ओर 2013 में बिंवलडन खिताब जीतकर ब्रिटेन के इतिहास पुरुष बने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493