टीम में अनुभव की कमी, पर लड़ने का जज्बा : कपिल देव

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत की मौजूदा विश्व पर क्रिकेट टीम में अनुभव की कमी है लेकिन खिलाड़ी अपनी उर्जा और जूझारू खेल से इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

भारतीय चयनकर्ताओं ने इस बार चुनी गई टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, विरेंद्र सहवाग, जहीर खान, आशीष नेहरा, गौतम गंभीर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 14 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन भारत अपना खिताब बचाने उतरेगा।

समाचार चैनल न्यूज 24 के क्रिकेट कॉनक्लेव कार्यक्रम में कपिल देव ने कहा, “अगर आप मौजूदा टीम की 2011 की विश्व चैम्पियन टीम से तुलना करेंगे तो पता चलेगा कि इस टीम में कई बड़े नामों को जगह नहीं दी गई है। उस टीम के मुकाबले मौजूदा टीम अनुभवहीन है।”

कपिल देव के अनुसार खिलाड़ियों में हालांकि नया जोश है और उनमें जूझने की प्रवृति है। यह खूबी टीम को आगे ले जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत 1983 में पहली बार विश्व चैम्पियन कपिल देव के नेतृत्व में बना था।

कपिल देव ने यह भी कहा कि विश्व कप में अनुभव से ज्यादा टीम के खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता उसे सफल बनाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493