‘तुरुप का पत्ता’ साबित होंगे धौनी : इंजमाम

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी अपने लंबे अनुभव के कारण 14 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए तुरुप का पत्ता साबित होंगे।

इंजमाम के अनुसार धौनी के पास कप्तानी का लंबा अनुभव है और कप्तान के तौर पर वह बेहद सफल भी रहे हैं। ऐसे में निश्चित रूप से वह टीम को सही दिशा में ले जाने में कामयाब होंगे।

समाचार चैनल न्यूज 24 के क्रिकेट कॉनक्लेव कार्यक्रम में शिरकत करते हुए इंजमाम ने कहा कि भारतीय टीम अन्य सभी टीमों से ज्यादा करीब 70 दिनों से आस्ट्रेलिया में है और इसका फायदा उसे मिलेगा।

इंजमाम के अनुसार, “भारतीय उपमहाद्वीप और बाहर के क्रिकेट में काफी अंतर होता है और भारतीय टीम तो पिछले करीब दो महीने से आस्ट्रेलिया में है। ऐसे में टीम वहां के माहौल में पूरी तरह से ढल गई होगी और इसका फायदा उसे विश्व कप में मिलेगा।”

हाल में आस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट और फिर त्रिकोणीय श्रृंखला में भारतीय टीम के बेहद निराशाजनक प्रदर्शन पर इंजमाम ने कहा, “टीम कोई भी हो लेकिन विश्व कप नजदीक आते-आते एक नया माहौल बनने लगता है। यही माहौल हर खिलाड़ी को जीत के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में सभी पुराने हार-जीत पीछे छूट जाते हैं।”

इंजमाम के अनुसार मजबूत बल्लेबाजी भी भारतीय टीम को विश्व कप के एक प्रबल दावेदार के रूप में पेश करती है। इंजमाम के मुताबिक 60-70 फीसदी यह संभावना है कि मौजूदा चैम्पियन भारत खिताब बचाने में सफल रहेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493