सेंसेक्स में 122 अंकों की गिरावट (लीड -1)

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 122.13 अंकों की गिरावट के साथ 29,000.14 पर और निफ्टी 40.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 95.13 अंकों की तेजी के साथ 29,217.40 पर खुला और 122.13 अंकों या 0.42 फीसदी गिरावट के साथ 29,000.14 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29,253.06 के ऊपरी और 28,900.41 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.75 अंकों की तेजी के साथ 8,823.15 पर खुला और 40.85 अंकों या 0.46 फीसदी गिरावट के साथ 8,756.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,837.30 के ऊपरी और 8,726.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 30.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,768.23 पर और स्मॉलकैप 30.06 अंकों की गिरावट के साथ 11,426.78 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.99 फीसदी), तेज खतप उपभोक्ता वस्तुएं (1.06 फीसदी), धातु (0.80 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.50 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के बैंकिंग (2.61 फीसदी), रियल्टी (1.43 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), बिजली (0.68 फीसदी) और वाहन (0.66 वाहन) सेक्टरों में गिरावट रही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493