सही वक्त पर शादी के बारे में बात होगी : गीता

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीता बसरा अपनी निजी जिंदगी और क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ रिश्ते के बारे में मौन साधे हुए हैं। उनका कहना है कि जब वह शादी करने का फैसला करेंगी, तो इसकी सार्वजनिक रूप से घोषणा करेंगी।

गीता से यह पूछे जाने पर कि हरभजन के साथ घर बसाने के बारे में उनकी क्या योजना है, उन्होंने कहा, “ऐसा जब भी होगा, आप सबको जरूर पता चलेगा। मैं अपनी निजी जिंदगी पर बात नहीं करना चाहती। वैसे भी हर रोज हरभजन के साथ शादी पर मुझे 10 लेख पढ़ने को मिल जाते हैं। मैं इस बारे में तब बात करूंगी, जब यह सचमुच होगा।”

इस समय गीता एक नई फिल्म ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ में एक पंजाबी महिला की भूमिका कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में काम करना मजेदार रहा। एक पंजाबी महिला की भूमिका निभाना भी मजेदार था। फिल्म में पंजाबी पुट कमाल का है।”

समीप कांग निर्देशित ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’ में धर्मेद्र और गिप्पी ग्रेवाल काम कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493