मुस्लिम महिला की BJP को वोट देने पर देवर ने की थी पिटाई शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाक़ात

भोपाल- मध्य प्रदेश में शानदार जीत दर्ज करने वाली बीजेपी अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन में जुटी है। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की जुगत में हैं और उसके लिए तरह-तरह के स्टंट करते दिख रहे हैं। शनिवार को उन्होंने सीहोर की मुस्लिम महिला समीना बी को सीएम हाउस बुलाकर उनसे बातचीत की।

सीहोर निवासी समीना बी का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की बात पर महिला को उसके देवर ने डंडे से पीटा था। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना 4 दिसंबर की है। महिला ने आरोपी के खिलाफ 6 दिसंबर को पुलिस में केस दर्ज कराया था। आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने पर 8 दिसंबर को पिता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रवीण सिंह से शिकायत की थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493