नई दिल्ली:तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने संसद से निष्कासन को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी. निष्कासन के खिलाफ अदालत में याचिका दाखिल की. आपको बता दें, 8 दिसंबर यानी शुक्रवार को, लोकसभा ने संसद सदस्य (सांसद) के रूप में उनकी अयोग्यता के लिए एक एथिक्स कमेटी की सिफारिश के मद्देनजर मोइत्रा को संसद से निष्कासित करने का एक प्रस्ताव पारित किया. एथिक्स कमेटी की सिफारिश और रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के बाद आई, जिन्होंने आरोप लगाया था कि मोइत्रा ने संसद में कुछ प्रश्न पूछने के बदले में पैसे लिए थे.
dharmpath.com dharmpath