सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में एक महिला गिरफ्तार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में कथित तौर पर आपराधिक नेटवर्क से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया गया. वहीं, मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किए गए दो निशानेबाजों सहित तीन लोगों को एक स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया और एक मजिस्ट्रेट की तरफ से सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने इससे पहले शनिवार रात यानी 9 दिसंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 से शूटरों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को उनके साथी उधम सिंह के साथ गिरफ्तार किया था. इन आरोपियों ने पुलिस के सामने पूछताछ में कई राज खोले.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493