वार्नर की मैक्सवेल को धैर्य के साथ खेलने की सलाह

मेलबर्न, 4 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को विश्व कप में अपनी पारी के दौरान ज्यादा धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने की सलाह दी।

मैक्सवेल ने रविवार को इग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 95 रन बनाने के साथ चार विकेट भी हासिल किए।

वार्नर ने हालांकि आस्ट्रेलियाई पारी खत्म होने के नौ ओवर पहले मैक्सवेल के आउट होने पर खेद भी जताया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की वेबसाइट के अनुसार वार्नर ने कहा, “उन्हें रन बनाते हुए देखना शानदार अनुभव रहा। हमारे पास अभी नौ ओवर शेष थे, ऐसे में जिस प्रकार वह आउट हुए, उन्हें वह शॉट नहीं खेलना चाहिए था।”

वार्नर के अनुसार, अब मैक्सवेल धीरे-धीरे धैर्य के साथ खराब गेंदों का इंतजार करना सीख रहे हैं। वार्नर ने कहा, “हम टी-20 मैचों में पहले से मैक्सवेल को रन बनाते देख रहे हैं। उनमें किसी भी टीम से मैच छीन लेने की क्षमता है। अब वह एकदिवसीय प्रारूप में भी रन बना रहे हैं और यह अच्छी बात है।”

वार्नर के अनुसार, मैक्सवेल को अपनी पारी के वीडियो फुटेज देखते हुए पुरानी गलतियों से सीख लेनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493