मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या

मुंबई- मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। टीम आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है। उनके जगह ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हालांकि, रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के इस निर्णय से रोहित शर्मा के फैंस निराश हैं।

रोहित शर्मा 2013 से 2023 यानी 10 सालों तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हैं। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया है। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई थी।

वहीं, हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है।

उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493