मप्र:विजय दिवस के शहीदों को मुख्यमंत्री ने किया नमन

भोपाल – देश आज विजय दिवस मना रहा है। वर्ष 1971 की जंग में आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया था। विजय दिवस के इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर बलिदानी सपूतों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लास्ट पोस्ट धुन के साथ शौर्य स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर बलिदानियों को नमन किया एवं उनके शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण किया। इस दौरान हरसूद विधायक व पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह भी उनके साथ थे।

मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था और बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। यह एक तरह से पराक्रम की पराकाष्ठा थी। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार सैनिकों को बंधक बनाते हुए उनके मंसूबों को ध्वस्त कर दिया था। हमें हमारी सेना पर गर्व है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493