मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड

ग्वालियर– मध्य प्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान की वजह से प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार को सुबह कड़ाके की ठंड रही। लगातार दूसरी रात प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। पचमढ़ी में यह 7.6 डिग्री रहा। नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के दूसरे शहरों में न्यूनतम पारा 12.9 डिग्री से नीचे रहा। सबसे ज्यादा 12.9 डिग्री नर्मदापुरम में दर्ज हुआ।

मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि 22 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर रहेगा। इस कारण 22-23 दिसंबर को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश के आसार नहीं हैं। 25 दिसंबर के बाद ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।

मध्‍य प्रदेश के 23 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। दूर-दराज के इलाकों में ठंड के कारण दिन में ही कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। आमलोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। अलाव से ठंड को दूर करने की कोशिश की जा रही है। राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493