भारत की कुछ प्रमुख ख़बरें ,बिंदुवार

.ईडी ने मंगलवार की सुबह-सुबह झारखंड के जाने-माने कोयला व्यवसाय इजहार अंसारी के ठिकानों पर छापा मारा, और शाम होते उसे गिरफ्तार भी कर लिया.

.विपक्षी गठबंधन I.N.D.I Alliance में कल यानी बुधवार, 17 जनवरी को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं की दिल्ली में अहम बैठक होगी. इस बैठक में सीट बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी.

.राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सरयू घाट पर ‘दीपोत्सव’ मनाया जा रहा है.

.भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला है.

.बढ़ते ठंड और शीतलहर के कारण यूपी सहित कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया गया है. पटना में सभी बोर्डो के स्कूलों में नर्सरी से क्लास 8 तक की कक्षाएं 20 जनवरी तक बंद कर दी गई हैं.

.उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) नेताओं के साथ कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक कल (17 जनवरी) दिल्ली में होने की संभावना है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493