कूनो:नामीबियाई चीता ज्वाला ने तीन शावकों को दिया जन्म

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में एक बार फिर चीता ने नए शावकों (Cheetah Cubs) को जन्म दिया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Minister Bupender Yadav) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कूनो में नामीबियाई चीता (Namibian Cheetah) ने तीन नन्हें शावकों को जन्म दिया है. भूपेंद्र यादव (Bupender Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी तस्वीरें भी साझा की.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “कूनो के नए शावक! ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है. यह नामीबियाई चीता आशा द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद आया है. देश भर के सभी वाइल्ड लाइफ फ्रंटलाइन वॉरियर्स और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493