उमांग सिंघार ने उठाए सवाल,’आडवाणी जी ने ऐसा कौन सा काम किया जो उन्हें भारत रत्न दिया जा रहा’

भोपाल-लालकृष्ण आडवाणी (Lal krishna Advani) को भारत रत्न देने की घोषणा की. इस पर भी देश में राजनीति शुरू हो गई. देश प्रदेश से इस पर तरह-तरह के रियक्शन आ रहे हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस पर कड़ा रियक्शन दिया है. उन्होंने BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सवाल खड़ें कर दिए हैं. उमंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ये तो देश के सर्वोच्च सम्मान का अपमान ही कहा जाएगा.

एमपी के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी तक समझ नहीं सका कि आखिर आडवाणी जी ने ऐसा कौन सा काम किया है की उन्हें ‘भारत रत्न’ देने का फैसला किया गया? उन्होंने कहा कि यह देश भूला नहीं है कि देशभर में साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने में आडवाणी जी की बड़ी भूमिका रही.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493