BJP सरकार पर ‘40% कमीशन’ का आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली-कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah), डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया है. कांग्रेस के तीनों नेताओं के खिलाफ यह समन राज्य की पूर्ववर्ती BJP सरकार पर ‘40% कमीशन’ का आरोप लगाने को लेकर जारी किया गया है. बीते साल कर्नाटक विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने तत्कालीन BJP सरकार के खिलाफ 40% कमीशन समेत कई आरोपों को लेकर एक अभियान चलाया था. इतना ही नहीं काग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर के साथ ‘PayCM’ पोस्टर भी लगाए थे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493