भोपाल:बीजेपी में जाने को लेकर अटकलें बेहद तेज थीं. दर्जनों ख़बरें बार-बार आईं, ऐसा लगा कि कमल नाथ (Kamal Nath) कांग्रेस (Congress) से नाता तोड़ ही चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सब कमलनाथ के बयान और अगले कदम का इंतज़ार ही करते रहे, लेकिन अधिकारिक रूप से बीजेपी में शामिल होने की कोई खबर नहीं आई. कमल नाथ अब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे. वह दो से छह मार्च तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे.
dharmpath.com dharmpath