लोकसभा चुनाव के वायरल शेड्यूल को चुनाव आयोग ने बताया फेक

नई दिल्ली- देश में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। हर किसी की निगाहें चुनाव की तारीखों पर टिकी हुई हैं। चाहे राजनीतिक दल हों या फिर आम जनता, हर कोई यही जानना चाहता है कि चुनाव कब होने हैं। इसी बीच वॉट्सएप पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में 2024 के लोकसभा चुनावों के शेड्यूल का दावा किया जा रहा है।

 

 

वायरल मैसेज में आम चुनाव का पूरा कार्यक्रम शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि चुनाव के लिए 12 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिससे आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। मैसेज में यह भी कहा गया है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 मार्च है। वहीं, मतदान की तारीख 19 अप्रैल है और रिजल्ट 22 मई को आएंगे। इस मैसेज में चुनाव आयोग का लेटरहेड भी दिखाई दे रहा है। यह मैसेज काफी तेजी से व्हाट्सएप ग्रुप्स पर सर्कुलेट हो रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493