बिहार:BJP 17, JDU 16 और चिराग की पार्टी 5 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पटना- बिहार में एनडीए गठबंधन में सीटों पर सहमति बन गई है। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने सोमवार (18 मार्च) को इसकी आधिकारिक घोषणा की।

 

 

सीट क्षेत्रिंग के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यानि बड़े भाई की भूमिका में होगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी।

चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर ताल ठोकेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

भाजपा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम में चुनाव लडेगी।

वहीं, जेडीयू वाल्मिकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से उम्मीदवार उतारेगी।

चिराग पासवान की पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई सीट दी गई है। जीतन राम मांझी की पार्टी हम गया सीट पर चुनाव लड़ेगी। वहीं काराकाट सीट उपेंद्र कुशवाहा को दी गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493