BSP में शामिल हुए नारायण त्रिपाठी

भोपाल-लोकसभा चुनाव से मध्य प्रदेश में नेताओं का दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मैहर से चार बार के विधायक नारायण त्रिपाठी ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने उन्हें बसपा की सदस्यता ग्रहण करवाई है। नारायण त्रिपाठी 2023 में बीजेपी से बागी होकर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

 

नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाकर मैहर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे निर्दलीय, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी से विधायक रहे हैं। बसपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि विंध्य मुद्दा आज भी है। विधानसभा में हम लोगों को समझा नहीं पाए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमें पता था कि हम हारने वाले थे लेकिन लोगों का विश्वास जीतने के लिए लड़े। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। नारायण त्रिपाठी ने ये भी कहा कि विंध्य जनता पार्टी का बहुजन समाज पार्टी में विलय नहीं होगा। बीजेपी से बगावत के बाद नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनाव में उन्होंने 25 प्रत्याशी भी उतारे थे। लेकिन, विंध्य जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों की हार हुई थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493