Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए | dharmpath.com

Tuesday , 17 June 2025

Home » भारत » केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए

March 24, 2024 4:36 pm by: Category: भारत Comments Off on केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए A+ / A-

नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अगले रविवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करेगा।

आम आदमी पार्टी और दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने गठबंधन के अन्य घटकदलों के नेताओं के साथ रविवार को दिल्ली में पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की। आम आदमी पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने के लिए कर रही है। उन पर फर्जी मामले बनाकर उन्हें फंसा रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी केंद्र की एजेंसियां परेशान कर रही हैं।

राय ने कहा कि हम इस संबंध में संबंधित विभागों से अनुमति मांग रहे हैं। अगर हमें रैली की अनुमति नहीं दी गई तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी होगा। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में पूरी दिल्ली इकट्ठी होगी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। एक मुख्यमंत्री को पहली बार गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के खाते सील किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही विपक्षी नेता एकजुट होकर सरकार को इस मुद्दे पर घर रहे हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रामलीला मैदान में रैली करेगा आईएनडीआईए Reviewed by on . नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अगले रविवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में महारैली आयोज नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अगले रविवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में महारैली आयोज Rating: 0
scroll to top