Lok Sabha Elections 2024:सूरत सीट पर मुकेश दलाल निर्विरोध जीते

Surat Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही बीजेपी (BJP) के लिए गुजरात से अच्छी खबर सामने आई है. यहां की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल (Mukesh Dalal) को जीत हासिल हो गई है. सूरत (Surat) में सभी अन्य उम्मीदवारों के नाम वापस लेने से मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

सूरत में कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश खुंभानी के प्रस्तावक पीछे हट गए और उनका नामांकन खारिज हो गया. इसके अलावा बाकी 8 निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. ऐसे में मुकेश दलाल बिना वोटिंग के ही जीत गए. निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीजेपी ने पहली लोकसभा सीट जीती है. अन्य सभी उम्मीदवारों के मैदान से हटने के बाद सूरत से मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493