धर्मपथ- भोपाल में आज हुई महिला मोर्चा की बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने को लेकर उत्साह बढाया गया.सदस्यता अभियान के सभी मोर्चों के प्रभार्री मनोरंजन मिश्रा ने बैठक को जिम्मा लिया हुआ था.बैठक को प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ने भी संबोधित किया.
चुनावों से निवृत हुई भाजपा अब सदस्यता अभियान पर अपने सभी मोर्चों को लगा रही है.सदस्यता की स्थिति अभी चिंतनीय है कुल संख्या 2 करोड़ का 20 प्रतिशत ही अभी तक लक्ष्य पूरा हो पाया है.
संगठन के मुखिया अब अपनी पूरी ताकत सदस्यता अभियान में झोंकने का आह्वान कार्यकर्ताओं से कर रहे हैं.
dharmpath.com dharmpath