चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है BJP-कमलनाथ

भोपाल- लोकसभा चुनाव के चार चरणों में 379 सीटों पर मतदान हो गए हैं। शेष 164 लोकसभा सीटों पर आगामी तीन चरणों में वोटिंग होगी। आखिरी के तीन चरणों के चुनाव में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिशें जारी है। कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि जनता रोजगार, महंगाई जैसी बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है।

 

 

कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता शिक्षा, रोज़गार, महँगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है।
यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है।’

कमलनाथ ने आगे लिखा, ‘अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। और यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोज़गार, किसानों को फ़सल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती।’

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नयी आशा और ऊर्जा का संचार किया है। चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाक़ी के तीन चरण में उससे भी ज़्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493