चुनाव का 5 वां चरण:देशभर में हुई 60.09% वोटिंग, सबसे ज्यादा वेस्ट बंगाल, सबसे कम बिहार में हुआ मतदान

नई दिल्ली:भारतीय चुनाव आयोग ने आम चुनाव 2024 के चरण 5 में हुए मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक 20 मई को देशभर में 60.09% मतदान हुआ. 5वें चरण में सबसे ज्यादा मतदान वेस्ट बंगाल में 74.65 फीसदी हुआ. सबसे कम मतदान बिहार में 54.85 फीसदी हुआ.

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में लगभग 57.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस चरण में राज्य के 14 लोकसभा क्षेत्रों के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. डेटा पूरी तरह संकलित होने के बाद यह आंकड़ा बदल सकता है.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493