पुरी जगन्नाद करेंगे हिंदी फिल्म का निर्देशन

चेन्नई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार पुरी जगन्नाद ने बताया कि वह इस साल एक हिंदी फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रहे हैं। वह मार-धाड़ से भरपूर तेलुगू फिल्म ‘टेंपर’ को पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा निकट भविष्य में उनके पास दो तेलुगू फिल्में भी हैं।

जगन्नाद ने आईएएनएस से कहा, “मेरी अगली फिल्म का नाम ‘ज्योति लक्ष्मी’ है। इस फिल्म में मेरे साथ चार्मी काम कर रही हैं, इसे मैं जल्द ही शुरू करने वाला हूं। इसी साल मैं एक हिंदी फिल्म निर्देशित करने की तैयारी कर रहा हूं, लेकिन मैं अभी तक इस बात को लेकर सुनिश्चित नहीं हूं कि मैं इस फिल्म में किसके साथ काम करूंगा।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म ‘ज्योति लक्ष्मी’ की कहानी किसी पुरानी अभिनेत्री के जीवन पर आधारित है, उन्होंने कहा, “इस पर प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। जब तक फिल्म की झलकी रिलीज नहीं होती तब तक मैं इसके बारे में बातचीत नहीं करना चाहता।”

इस फिल्म की झलकी वेलेंटाइन डे वाले सप्ताह में रिलीज होगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493