रेलवे स्टेशन की दीवार गिरना वाला VIDEO नकली निकला

लखनऊ:सोशल मीडिया पर अयोध्या धाम स्टेशन की एक दीवार गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि हाल ही में हुई बारिश के चलते अयोध्या के नए रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम की दीवार ढह गई. लगभग छह माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था. घटना को लेकर कांग्रेस समेत समाजवादी पार्टी (सपा) ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर लिखा, बीजेपी ने प्रभु राम की अयोध्या में भी भ्रष्टाचार कर दिया. अयोध्या रेलवे स्टेशन का 20 मीटर लंबा बाउंड्री वॉल ढह गया है, इस स्टेशन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 6 महीने पहले किया था. ये टूटा हुआ बाउंड्री वॉल BJP के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. साफ है- बीजेपी के ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ में Quality और Guarantee की उम्मीद न करें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493