टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान,शुभमन गिल बने कप्तान

नई दिल्ली- BCCI ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इस टी20 सीरीज के लिए चार नए खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है। रियान पराग, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार और तुषार देशपांडे को पहली बारी टीम में मौका मिला है। इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन का इनाम दिया है।

 

 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की यह टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला टी20 मैच 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। दूसरा टी20 सात जुलाई को हरारे में ही खेला जाएगा। तीसरा मैच 10 को, चौथा 13 को जबकि पांचवां और आखिरी टी20 मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। सभी मैच हरारे में ही खेले जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493