मोदी के लिए गाने लिखने वाले Rocky Mittal नाचते-गाते कांग्रेस में हुए शामिल

नई दिल्ली-‘अंधा था अंध भक्ति में, ठोकर मैंने खाई, मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई…’ हरियाणवी गायक Rocky Mittal ने गजब के अंदाज में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. वह बीजेपी से मोहभंग के बाद नाता तोड़कर अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रॉकी मित्तल का दावा है कि उन्होंने पिछले 14 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ में 20 से ज्यादा गाने गाए हैं. उनके फेसबुक कवर पर अभी भी मोदी के साथ उनकी तस्वीर है. वह पहले कई बार अपने गानों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अपमान कर चुके हैं. यही कारण था कि वह राहुल से मांफी मांगते हुए कांग्रेस में शामिल हुए.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493