कराची साहित्य महोत्सव शुरू

इस्लामाबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी लेखक -इंतजार हुसैन, बिलाल तनवीर, एच. एम. नकवी- और भारतीय लेखक -नयनतरा सहगल और अर्शिया सत्तार- आज (शुक्रवार) से शुरू कराची साहित्योत्सव के भागीदार होंगे।

इस्लामाबाद, 6 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तानी लेखक -इंतजार हुसैन, बिलाल तनवीर, एच. एम. नकवी- और भारतीय लेखक -नयनतरा सहगल और अर्शिया सत्तार- आज (शुक्रवार) से शुरू कराची साहित्योत्सव के भागीदार होंगे।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा नौ देशों के 37 वक्ताओं सहित 200 से ज्यादा वक्ता 80 से अधिक सत्रों में विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। सभी सत्र तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कम से कम 28 पुस्तकों का विमोचन भी होगा, जिसमें विशेषज्ञ उनकी छिपी विशेषताओं पर प्रकाश डालेंगे।

भारतीय लेखक बेनयामिन, एक प्रमुख भारतीय प्रकाशन की प्रकाशक कार्तिका वी. के. और बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा भी महोत्सव में हिस्सा लेंगी। महोत्सव का समापन आठ फरवरी को बीच लक्सरी होटल में होगा।

प्रददर्शन कला में रुचि रखने वाले पारंपरिक कला दास्तानगोई (16वीं सदी के उर्दू मौखिक कथावाचन रूप) और मुशायरा का आनंद उठा सकते हैं।

साहित्य उत्सव का यह छठा संस्करण है और इससे पहले के इसके आयोजनों में विक्रम सेठ, हनीफ कुरैशी, विलियम डेलरिम्पल और कारेन आर्म्सट्रांग हिस्सा ले चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493