चेन्नई टेस्ट मैच:भारत ने बांग्लादेश को 280 रन से हराया

चेन्नई-टेस्ट क्रिकेट मैच में टीम इंडिया ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को 280 रन से हराते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। लोकल ब्वॉय रविचंद्रन अश्विन इस मैच में शतक के साथ छह विकेट भी झटके। वह मैन ऑफ द मैच रहे। भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए और दूसरी पारी 287 रन पर पारी घोषित की थी।

इस तरह तीसरे दिन बांग्लादेश को 515 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में बांग्ला टाइगर्स चौथे दिन लंच से पहले 234 रन पर ही सिमट गए। करीब 20 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए ऋषभ पंत ने अपने पुराने अंदाज में शतक जड़ा। तीसरे नंबर पर भारत के नए विकल्प शुभमन गिल ने भी अपने टेस्ट करियर की पांचवीं सेंचुरी ठोकी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493