हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

शिमला-हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम कार्यालय ने शुक्रवार तक शिमला, सिरमौर कांगड़ा, चंबा, सोलन, कुल्लू और मंडी सहित 12 जिलों में से सात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बाढ़ के खतरे की भी चेतावनी दी. मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि मौजूदा मानसून अवधि (1 जून से) में बारिश की कमी 19 फीसदी है. इस अवधि के दौरान हिमाचल प्रदेश में 590.4 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य बारिश 729.5 मिमी है. अधिकारियों ने कहा कि मानसून की शुरुआत से बुधवार शाम तक वर्षा जनित घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 28 लापता हैं. उन्होंने कहा कि राज्य को 1,332 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493