आईसीसी ने राहत अली के नाम को मंजूरी दी

दुबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। चोटिल जुनैद खान के स्थान पर राहत अली को विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुरोध को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को स्वीकृति दे दी।

विश्व कप 2015 टूर्नामेंट 14 फरवरी से शुरू होना है। जुनैद लाहौर फिटनेस टेस्ट सफल नहीं हो सके थे।

पूल-बी में शामिल पाकिस्तान को विश्व कप का अपना पहला मैच भारत के खिलाफ एडिलेड ओवल में 15 फरवरी को खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493