भोपाल – प्याज की कीमतों में इस बार भारी उछाल देखने को मिल रहा है, जहां अक्टूबर के महीने में इसका भाव 50 से 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। प्याज की बढ़ती महंगाई ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, और आने वाले दिनों में इसके और महंगा होने की संभावना जताई जा रही है। इस महंगाई से राहत देने के लिए नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) ने कदम उठाया है और अब भोपाल और इंदौर में 35 रुपए प्रति किलो के रेट पर प्याज बेचना शुरू कर दिया है। हालांकि, एक ग्राहक को एक बार में सिर्फ 2 किलो प्याज ही खरीदने की अनुमति दी गई है।
dharmpath.com dharmpath